फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन केंद्र पर फायरिंग, तोड़फोड़

विज्ञापन
तोड़फोड़
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लालऊ रोड पर संचालित कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्र पर मंगलवार को शाम करीब दो दर्जन युवकों ने तोड़फोड़ की। केंद्र पर छात्रों से मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग भी की। केंद्र के प्रबंधक ने बुधवार को थाना दक्षिण में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन के तहत लालऊ रोड स्थित जानकी देवी कन्या महाविद्यालय में निशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रशिक्षण केंद्र संचालित करती है। प्रशिक्षण केंद्र पर 80 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाता है।

मंगलवार शाम केंद्र का छात्र राहुल मोबाइल रिचार्ज कराने चौराहे पर गया था तभी वहां कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। घटना की जानकारी छात्र ने भाई को दी। मौके पर पहुंचे भाई ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन


शाम 7.30 बजे 25 युवक प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंच गए। उनके हाथों में लोहे की सरिया, चेन, असलहा भी थे। उन्होंने पहुंचते ही केंद्र पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। केंद्र पर मौजूद छात्रों से मारपीट की और हवाई फायरिंग भी की। सूचना के आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने केंद्र का निरीक्षण किया।

केंद्र प्रबंधक आशुतोष द्विवेदी ने घटना के संबंध में सहायक आयुक्त अमरेश पांडे, अजय त्रिपाठी, काउंसलर विवेक कुलश्रेष्ठ को जानकारी दी। प्रबंधक द्वारा घटना के संबंध में थाना दक्षिण में तहरीर दी गई है। सहायक आयुक्त अमरेश पांडे ने बताया कि युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें