फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजारों से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के मुख्य बाजार में शनिवार को अभियान चलाकर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ सड़क पटरी से अतिक्रमण को हटवाया। दोबारा कब्जा करने पर सामान जब्त करने और अर्थदंड वसूलने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम और जनता को होने वाली परेशानियों को देखते हुए शनिवार को एसडीएम अमित सिंह ने पुलिस बल के साथ करीब दो घंटे तक सड़क व फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटवाया। कब्जादारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।

इस दौरान बजाजा बाजार, लेनगंज, संता बसंता, यादव मार्केट, लोहामंडी आदि स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानों को कई फीट आगे बढाए दुकानदारों को उनकी हद में रहने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई की सख्ती को देख कई दुकानदार शटर गिराकर चले गए थे। वहीं कई खुद ही दुकानों को समेटते नजर आए। एसडीमए ने बताया कि सभी बाजार और सड़कों पर अभियान चलाकर जाम की समस्या को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें