फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज योग करेंगे, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिले में व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में एक साथ लोग योग करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया। जिले के प्रभारी राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



नोडल बनाये गए डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कालेज के शिक्षकों से छात्र-छात्राओं के साथ प्रतिभाग करने को कहा है। वहीं, बीएसए ने भी प्रत्येक ब्लाक से दो सौ शिक्षकों के शामिल होने की आदेश दिए हैं। एनपीआरसी, बीआरसी भी शामिल होंगे। वहीं, सभी सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी इस योग दिवस में शामिल होने के लिए आदेश दिए हैं। सामाजिक संगठन भी इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी सोमवार को ही जिले में आ गए। मंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम निर्धारित कर लिया गया है। सुबह 6.30 बजे वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। सात से 7.45 बजे तक योगाचार्य द्वारा योग कराया जाएगा। सुबह आठ बजे से जिमनास्टिक की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद डीएम संबोधित करेंगी। जिले के प्रभारी राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी का संबोधन भी होगा। नोड़ल अफसर डीआईओएस रविंद्र सिंह ने सुबह छह बजे कार्यक्रम में पहुंचने को कहा है।

गांधी पार्क में निरंतर वर्षों से लोग योग करते आ रहे हैं। बच्चे और बूढ़े सभी योग कर खुद को स्वस्थ रख रहे हैं। पार्क के गेट में प्रवेश करते ही ओइम् की गूंज सुनाई देती है तो तालियां बजाते, हंसते आदि तरीकों से व्यायाम करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें