फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता के लिए दी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले की महिलाओं में साक्षर बनने की अधिक चाह है। रविवार को जिले के सभी 509 ग्राम पंचायतों में संपन्न परीक्षा में शामिल 16868 अभ्यर्थियों में 55 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


तीन घंटे की सामान्य जानकारियों की परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई। कक्षा तीन के स्तर की इस परीक्षा में शामिल हुए कुल 16868 परीक्षार्थियों में 9208 महिलाएं एवं 7660 पुरुष शामिल थे। प्रशभनपत्र में सामान्य ज्ञान, लिखने-पढ़ने के साथ ही दैनिक दिनचर्या में प्रयुक्त होने वाले गणित के प्रशभन शामिल थे।

प्रशभनों में देश का नाम, सामान क्रय करने वाले को क्या कहते हैं जैसे सामान्य प्रशभन शामिल थे। वहीं गणित में दो अंकों के जोड़ घटाव के प्रशभन थे। परीक्षार्थियों ने प्रशभनपत्रों के जवाब धैर्य के साथ देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिला समन्वयक रवींद्र भारद्वाज के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं को बीआरसी भेज दिया गया है। मूल्यांकन के बाद इनके प्राप्तांक विभागीय साइट पर दर्ज कर निदेशालय भेजे जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को बुनियादी साक्षरता प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें