फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिक गैंग ने लूटे थे किराना व्यापारी से 50 हजार

विज्ञापन
police
विज्ञापन
छाता(मथुरा)। लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन लुटेरे मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए मुबारिक ने पुलिस पूछताछ में खुलासा कि उसने साथियों के साथ सात जून को बलदेव के किराना व्यापारी से 50 हजार की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने दिल्ली से चुराई अपाचे मोटरसाइकिल समेत दो बाइक और हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन



पुलिस को शुगर फैक्ट्री के समीप मुठभेड़ में ये सफलता मिली। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश टप्पल के गज्जूगढ़ी निवासी मुबारिक, फकरुद्दीन उर्फ हुल्ला, मेरठ के कुंडला सारिक हैं। तीनों ने ही सात जून को बलदेव के किराना व्यापारी मनीष अग्रवाल से 50 हजार रुपये की लूट की थी। इनके कब्जे से लूटी गई धनराशि 10,500 रुपये, तीन तमंचे, 10 कारतूस बरामद किए हैं। उनके पास से मिली एक मोटरसाइकिल 17 मई को दिल्ली के महरौली से चुराई गई थी।


इसके अलावा बरामद हीरोहोंडा बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों लुटेरों पर गैंगेस्टर एक्ट लगाई जाएगी। इनके खिलाफ मेरठ, टप्पल और हरियाणा में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन




चोरी की मोटरसाइकिल से लूट
जनपद में फिलहाल में हुई लूट की वारदातों में अपाचे मोटरसाइकिल का प्रयोग किया गया। लुटेरे पहले ये बाइक चुराते हैं फिर पास के जनपदों में लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। दिल्ली से चुराई गई बाइक का इस्तेमाल मथुरा में हुई लूट की वारदातों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें