संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 181 पॉजीटिव मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8230 पर पहुंच गई है। अब तक 5771 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 2363 हैं।
कोरोना की जांच में किशनी में 23, सुल्तानगंज में 11, कुरावली में नौ, घिरोर में आठ, बरनाहल में छह, जागीर और बेवर में तीन-तीन और करहल में दो कोरोना संक्रमित मिले। सबसे अधिक संक्रमित मैनपुरी शहर और विकास खंड में मिले हैं। यहां एक ही दिन में कुल 106 संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर 11 लोगों को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाए। होम आइसोलेट लोगों को समय से उपचार दिया जाए। कोविड लेवल टू में भर्ती सात मरीजों को मंगलवार को ठीक होने पर घर भेज दिया गया।