फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के 18 श्रमिक जाएंगे इस्राइल, कराया रजिस्ट्रेशन

Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 18 श्रमिक इस्राइल जाएंगे। इन श्रमिकों ने इसके लिए आवेदन किया है। आवेदन करने के लिए श्रमिकों के पास पांच जनवरी तक का समय है। इस्राइल एवं हमास के मध्य चल रहे युद्ध की वजह से इस्राइल में भवनों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में वहां पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए श्रमिकों की आवश्यकता पड़ गई है। इस्राइल की मांग पर भारत सरकार ने अपने देश से श्रमिकों को इस्राइल भेजने का निर्णय लिया है। श्रमिकों को एक लाख पच्चीस हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें 15 हजार रुपये प्रतिमाह बोनस फंड के रूप में दिए जाएंगे। कारीगर और श्रमिकों को कम से कम 1 वर्ष एवं अधिकतम 5 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है। राजमिस्त्री, जाल बांधने, टॉयल्स, शटरिंंग कारपेंटर और वेल्डिंग कार्य के अनुभवी इच्छुक श्रमिक इसके लिए पांच जनवरी तक आवेदन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके लिए कोई शैक्षिक योग्यता नहीं है, लेकिन उसे अपने कार्य से संबंधित नक्शे आदि की परख एवं अंग्रेजी की समझ होनी चाहिए। श्रमिकों के लिए आवास की व्यवस्था वहां की सरकार देगी।इस तरह होगी चयन प्रक्रिया :
विज्ञापन

आवेदन किए जाने पर संपूर्ण सूचना एलबीएसडीसी के माध्यम से पीएबीए को उपलब्ध कराई जाएगी। पीएबीए अभ्यर्थी की सभी सूचनाओं नाम, पता, उम्र तथा संबंधित दस्तावेज पासपोर्ट की पुष्टि करेगी। सूचनाओं की पुष्टि के बाद अभ्यर्थी का प्रैक्टिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा एनएसडीसी के सहयोग से व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के समन्वय से टेस्टिंग सेंटर का निर्माण होगा। साथ ही आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष और 2 से 3 साल कार्य का अनुभव भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें