शमसाबाद। कस्बे में क्रिकेट मैच के दौरान सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल 18 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार के मुताबिक सोमवार को दरगाह के पास स्थित मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान चिन्ना और कश्मीरी पक्ष में मारपीट और पथराव हो गया था। मामले में दोनों पक्ष के 9-9 लोगों को नामजद औ 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नामजदों में एक पक्ष से चिन्ना, नवाजुद्दीन, बबलू, सिंधी, संजय, अज्जू, रिजवान, रईसुद्दीन, गग्गू और दूसरे पक्ष के अजीम, सलमान, इरफान, काला पठान, शाहरुख, अतीक, गुड्डू, माजिद, कश्मीरी हैं। इसमें चिन्ना, सलमान और नवाजुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।