शहर की तीन इकाइयों पर आयकर सर्वे की कार्यवाही शुक्रवार दोपहर दो बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक चली। सर्वे में कुल 10 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की गई है। इससे आयकर विभाग को 3.50 करोड़ रुपये का टैक्स मिला है।
सेंट कानरेड्स स्कूल के पास स्थित जूता निर्यातक इकाई पोपसंस ने सबसे ज्यादा चार करोड़ रुपये, विभव बिल्डर्स ने 3.50 करोड़ रुपये और बागला कंस्ट्रक्सशन ने 4 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की। आयकर अधिकारियों द्वारा कागजात और हार्ड डिस्क की जांच के बाद तीनों ही इकाईयों से और टैक्स मिलने की उम्मीद है। सर्वे से ही विभाग को 3.50 करोड़ का टैक्स मिल गया है।
अपर आयकर आयुक्त रेंज-1 राधेश्याम के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही को डिप्टी कमिश्नर उमेश चंद्रा, अनुराग दुबे और सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार एवं राधारानी की अगुआई में पूरा किया गया। सर्वे में आयकर अधिकारी राजीव प्रसाद, विनोद कुमार वर्मा, एसके अरेला, दयानंद तथा आयकर निरीक्षकों में अंबरीश कौशिक, सोहन लाल, दलवीर सिंह, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।