फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97.8 प्रतिशत के साथ क्षितिज अव्वल:

विज्ञापन
97.8 प्रतिशत के साथ क्षितिज अव्वल: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में बेटे-बेटियों ने मिलकर बाजी मारी। आसिसी कान्वेंट स्कूल के क्षितिज राजपूत सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल रहे। वहीं सेंट पॉल्स की अमीषा दीक्षित 97.6 प्रतिशत और आसिसी कान्वेंट अभय ने भी 97.6 फीसदी के साथ दूसरे नंबर रहे। वहीं कान्वेंट के ही मोहक गुप्ता 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इंटर की तरह हाईस्कूल परीक्षा परिणाम भी सर प्राइज बन गया। तीन बजे घोषित रिजल्ट की जानकारी बच्चे तो दूर संस्थाओं को भी नहीं थी। टीवी पर आई खबर के बाद सक्रिय हुए बच्चे रिजल्ट के लिए बेताब दिखे। हर कोई अपने मोबाइल पर परिणाम देख रहा था। सफल रहे बच्चे खुशी से झूम रहे थे। टॉपर्स बच्चों के यहां बधाइयों का तांता रहा। लोग बधाई दे रहे थे। वहीं परिजन मिठाई खिलाकर आभार जता रहे थे। बताते चलें कि जिले में संचालित 18 विद्यालयों के 2039 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। जिले का रिजल्ट 95 प्रतिशत से अधिक रहा।
मोहक की बहिन ने बनाया था रिकार्ड
एटा। जिले में तीसरे नंबर पर रहे मोहक गुप्ता की बहन नंदिनी गुप्ता 2018 में 99.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में ही अव्वल नहीं रही वरन प्रयागराज रीजन की भी टॉपर रही है। नंदिता ने अभी तक के सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए थे।
विज्ञापन

कई विषय में मिले शत प्रतिशत अंक
एटा। इस बार कई बच्चों ने विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक का रिकार्ड भी बनाया है। कंप्यूटर, गणित के साथ ही इस बार सामाजिक विषय में भी बच्चों ने शत सौ अंक पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें