फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर नहीं मिल रहा है नीर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर नीर के स्थान पर अन्य कंपनियों की पानी की बोतल की बिक्री शुरू हो गई है। रेल यात्री द्वारा प्लेटफार्म सात पर खरीदे गए रेल नीर की जगह पर लोकल पानी की बोतल दे दी जाती हैं।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय द्वारा बोतल बंद पानी की बिक्री रेल नीर के रूप में कराई जा रही है, लेकिन स्टेशन के दुकानदार रेल नीर की जगह दूसरा खराब पानी यात्रियों को दे रहे हैं। शनिवार दोपहर को प्लेटफार्म सात पर यात्री ने रेल नीर खरीदा तो उसे लोकल पानी की बोतल दे दी। यात्री ने खानपान निरीक्षक को इससे अवगत कराया। सूचना पर रेलवे के खानपान निरीक्षक अबना सिंह ने दुकान पर पानी की जांच की, लेकिन जब तक लोकल पानी की बोतल हटा दी गईं।

अबना सिंह ने बताया कि सूचना पर दुकान पर चेकिंग की गई लेकिन लोकल पानी की बोतल नहीं मिली। स्टेशन पर लोकल पानी की बोतल नहीं बिकने दी जाएगी। लगातार चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


जीएम निरीक्षण को लेकर पहुंचे रेल अफसर

27 फरवरी को होने वाले जीएम इलाहाबाद के निरीक्षण की तैयारियों का जायजा लेने एडीआरएम डीके सिंह व सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह शनिवार दोपहर को मथुरा जंक्शन पहुंचे।

रेल अफसरों ने रेलवे जंक्शन पर कराए जा रहे विकास कार्यों को देखा और सफाई व अन्य कार्यों की जानकारी ली। इसमें सेकेंड एंट्री, प्लेटफार्म सात, आठ व नौ, सरकुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग के पास हो रही गंदगी को साफ कराने, मलबा हटाने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली का पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें