फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दूनगर हत्याकांड में महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला उर्दूनगर में चूड़ी से भरी ठेल साइकिल से टकराने पर विवाद के दौरान युवक की हत्या के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


उर्दूनगर में युवक शाकिर (18) की चूड़ी से भरी ठेल साइकिल से टकराने के ही बाद हुए विवाद के दौरान मारपीट कर युवक के प्राइवेट पार्ट पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया था। युवक को अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद से दोनों फरार हो गए थे।

पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर हत्यारोपी महिला जाहिरा बानो और उसके पति जाबिर के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने हत्यारोपी महिला जाहिरा बानो को गिरफ्तार किया। वहीं उसके पति की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने मृतक शाकिर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ कुलदीप सिंह ने कहा कि हत्या के मामले में आरोपी महिला जाहिरा बानो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि आरोपी जाबिर की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें