फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैक से लिए खाद के नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। कंपनी से सीधे जिले में आई खाद की रैक की गुणवत्ता परखने के लिए पिछले दिनों दो नमूने लिए थे, जो जांच में फेल पाए गए हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने नोटिस का कोई जवाब भी नहीं दिया है। अब विभाग ने अंतिम नोटिस देने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने का मन बनाया है।

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कंपनी की पिछले दिनों जिले में रैक आई थी। कृषि विभाग ने एक ही बोगी से दो नमूने लिए थे, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ मुख्यालय प्रयोगशाला में भेजा गया था। लैब से हाल ही में आए परिणामों ने विभाग को चौंका दिया।
विज्ञापन


एनएफएल कंपनी के दोनों नमूने फेल हो गए। कृषि विभाग की ओर से जारी किए नोटिस का भी कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया है। इससे नाराज कृषि अधिकारियों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का भी मन बना लिया है।

खाद की गुणवत्ता पर उठे सवाल
कंपनी से खाद सीधे जिले में पहुंची थी। उसके भी नमूने फेल हो गए। ऐसे में खाद की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठना लाजमी है। कृषि अधिकारियों की चिंता इस लिए और बढ़ गई है कि कहीं खाद का कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़ रहा हो।
विज्ञापन


नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कंपनी की रैक से लिए गए दोनों नमूने जांच में फेल हो गए हैं। कंपनी ने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया है। अंतिम नोटिस भेजा जा रहा है। अगर अब भी जवाब नहीं मिला तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें