टूंडला। राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने और यात्रियों को जहरखुरानी कर लूटने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए बदमाशों से नशीला पदार्थ, चाकू और चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा अभिषेक यादव के आदेश पर जीआरपी थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रहे थे मंगलवार देर रात 2.40 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर ब्लाक लाइन के पास तीन युवक खड़े दिखे जो पुलिस को देख खिसकने लगे।
जब उन्होंने उन्हें रुकने को कहा तो उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया। तब उन्होंने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गये आरोपियों में सिकंदर गिरि उर्फ अजय निवासी नरपलिया थाना एकमा, छपरा, बिहार है जो फिलहाल थाना सिहानीगेट, गाजियाबाद में रह रहा है।
दीपक कुमार निवासी अजित नगर पुरानी दिल्ली और आफताब निवासी चरखी थाना कोरहा, कटिहार, बिहार है। बदमाशों के पास से 100 ग्राम नशीला पाउडर, चोरी के छह मोबाइल, दो चाकू बरामद हुए हैं।