फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधड़ाके और जश्न से हुआ 2019 का आगाज, मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नए साल का आगाज जश्न और धूम धड़ाके के साथ हुआ। सोमवार रात लोग झूमे नाचे। रात 12 बजते ही सुहागनगरी नए साल के जश्न में डूब गई। होटल, रेस्टोरेंट में आयोजित पार्टियों में युवाओं ने धमाल मचाया।
विज्ञापन


आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाईयां दीं। शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। नए साल के स्वागत पर जश्न पूर्व संध्या से ही चलता रहा। संगठनों और युवाओं ने नए साल की पार्टी की।

सुबह-सुबह मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। उसायनी स्थित मां-वैष्णोदेवी धाम पर दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों की कतारें मंदिर में लगी रहीं। सुबह से शाम तक भक्तों का आवागमन रहा। राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में भी भक्त पहुंचे।
विज्ञापन


गोपाल आश्रम स्थित मंदिर, श्री छदामीलाल जैन मंदिर, चंद्राप्रभु मंदिर, बालाजी आदि प्रमुख मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। नया साल आते ही फोन की घंटियां घनघनाने लगीं। लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे। 12 बजते ही मोबाइल का नेटवर्क एक मिनट को व्यस्त हो गए।

व्हाट्स एप, फेसबुक भी पूरी तरह रुक गए। लोगों ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों को फोन पर बधाई दी। मोबाइल से ज्यादा युवाओं ने शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। व्हाट्सएप पर ग्रीटिंग एवं शुभकामनाएं संदेश भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें