फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घ्ारों में आया 11 हजार वोल्टेज का करंट, उपकरण फुंके

विज्ञापन
हाई वोल्टेज बिजली आने से फूंके बिजली के उपकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। अचानक घरों में ग्यारह हजार वोल्टेज का करंट आने से करीब 18 घरों में उपकरण फुंक गए। बिजली प्रभावित होने पर ग्रामीणों ने फोन पर सूचना देते हुए सप्लाई को बंद कराई। इससे ग्रामीणों में दहशत। शिकायत के बाद भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचे। इसको लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात अचानक बिजली विभाग के बेरनी फीडर के गांव नगवाई में 11 हजार की लाइन का करंट डीपी में आ गया। इससे 18 घरों के उपकरण फुंक गए। एक साथ घरों से आई उपकरण फुंकने की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। गांव नगवाई के अजब सिंह, बेनी यादव, अशोक यादव मुखिया, विपिन यादव, बृजमोहन यादव आदि ने बताया कि जिस समय हाई वोल्टेज करंट घरों में प्रभावित हो रहा था। उस दौरान वह अपने अपने घर पर ही सो रहे थे। उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसी का इंन्वर्टर फुंक गया है तो किसी का टीवी। घरों में लगे बल्ब अपने ही आप होल्डरों से बाहर निकल गए। समय रहते वह तो बिजली सप्लाई को बंद करा दी गई। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि फीडर पर तैनात जेई को शिकायत की थी। मगर उसने अनसुनी कर दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांव में विद्युतकरण हो रहा है। जगह जगह ट्रांसफार्मर रखे हुए है, जहां से हर घर के लिए अलग अलग केबिल जा रही है। अचानक डीपी में 11 हजार का करंट प्रभावित होने के मामले को देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विजय वर्मा, एसडीओ
आंकड़ों पर नजर
250 से अधिक घर है गांव में
18 घरों में दौड़ा आया
24 घंटे में भी गांव में भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
दो दिन में दुरूस्त नहीं हुई लाइन तो आंदोलन करेगी भाकियू
गांव नगवाई में डीपी में होते हुए घरों में दौड़े करंट के बाद ग्रामीणों का नुकसान हुआ है। इसको लेकर भाकियू भानु में भी आक्रोश है। भाकियू भानु की युवा इकाई के मंडल महासचिव लखन यादव ने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि दो दिन में डीपी न बदली गई तो वह विद्युत बस स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें