मथुरा। बैंडबाजों की धुनों पर नाचते-गाते बराती। मंडप के नीचे विवाह वेदी पर मंत्रोच्चारण के बीच एक साथ अग्नि के सात फेरे लेते वर-वधु। कन्या की विदाई हुई तो परिजनों की नम हुईं आंखें। यह माहौल अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का था।
भरतपुर रोड स्थित नेवी रिसोर्ट पर हुए स्वर्णकार समाज के सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ महाराजा अंबरीष के चित्र पर मुख्य अतिथि डीआईजी आगरा लव कुमार, दक्षिणांचल आगरा विद्युत विभाग के एमडी सुधीर कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता पुरातत्व विभाग आगरा बसंत कुमार स्वर्णकार व राष्ट्र्ीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया।
डीआईजी लव कुमार ने कहा कि समाज में कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है। सामूहिक विवाह में 21 जोड़े एक दूसरे के हुए। अध्यक्षता राम सिंह सराफ व संचालन श्रवण कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान सुजीत वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, देवेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश जौहरी, भूपेंद्र कुमार, उमेश सोनी, शैलेंद्र सोनी, पंकज स्वर्णकार आदि मौजूद थे।