मथुरा। मथुरा से पलवल के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत को लेकर 3:30 घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया। ब्लाक के चलते पांच ट्रेन व चार मालगाड़ियों के पहिये थमे रहे।
मथुरा से पलवल तक रेलमार्ग को बाधा रहित बनाने को लेकर रेलवे के इलेक्ट्रीकल, इंजीनियरिंग व सिग्नल शाखा के लोगों ने 12:45 से सायं 4:15 बजे तक ब्लाक लिया। इसमें ओएचई मरम्मत, सिग्नल की लाइट बदलकर एलईडी लगाने, रेल लाइन की मशीनों से एलाइनमेंट सही करने, चाबी टाइट करने, सिग्नल मशीनों की मरम्मत करने सहित अन्य कार्य किए गए।
इस दौरान डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस तथा चार मालगाड़ी प्रभावित रहीं। इन ट्रेनों को आगरा मथुरा के बीच तथा पलवल के आसपास स्टेशनों पर रोका गया। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि सुरक्षित व बाधा रहित ट्रेन संचालन को लेकर 3:30 घंटे तक मेगा ब्लाक लिया गया था।