फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गांव गली गली से दिल्ली जाएंगे रामभक्त

विज्ञापन
अयोध्या, राम मंदिर
विज्ञापन
कासगंज। श्रीराम मंदिर के लिए दिल्ली में आयोजित होने जा रही धर्मसभा के लिए श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की बैठक श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैैठक में धर्मसभा के लिए गांव गांव गली गली से रामभक्तों को दिल्ली ले जाने की रणनीति बनाई गई। आरएसएस के विभाग प्रचारक अरुण कुमार ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा है। मंदिर निर्माण के लिए अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। दिल्ली में 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मसभा ऐतिहासिक होगी। इस धर्मसभा में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल होंगे। धर्मसभा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक संजीव सिंह यदुवंशी ने कहा कि धर्मसभा में जिले से बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल होंगे। नगर निकायों के प्रत्येक वार्ड, सेक्टर, प्रखंड से रामभक्त दिल्ली जाएंगे। रामभक्तों को धर्मसभा में ले जाने के लिए जगह-जगह बैठकों का दौर चल रहा है। सह जिला समन्वयक शिवांशु, रमेश साहू, विनयराज पन्नू, जगदीश प्रसाद वृथरे, कौशल साहू, दीपराज, भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्णेद्र सोलंकी, गौरीशंकर शर्मा, ाजवीर सिंह भल्ला, अनिल पुंढीर, शरद गुप्ता, जुगेंद्र लोधी, भाजपा महिला मोर्चा ब्रजक्षेत्र सदस्य मनीषा गुप्ता, अरुण माहेश्वरी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

धर्मसभा में शामिल होने को बनाई रणनीति
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साहू के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली की धर्मसभा में शामिल होने को रणनीति बनाई गईं। वहीं लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगदीश वृथरे ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाने के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। सरकार को जगाने के लिए बड़ी संख्या में धर्मसभा में संत, महात्मा और हिंदूवादी संगठनों के नेता व कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उन्होंने कहा कि जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग धर्मसभा में शामिल होने जाएंगे। विभाग मंत्री विनयराज पन्नू ने कहा कि विहिप एवं हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग धर्मसभा में पहुंचकर सभा को सफल बनाएं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, प्रमोद साहू, सुखवीर सिंह एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली में धर्मसभा के लिए जनजागरण अभियान चलाया
सोरों। दिल्ली मे 9 दिसंबर को होने वाली धर्मसभा के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जागरूक किया। हरिपदी के भागीरथी गंगा मंदिर घाट पर विहिप जिला उपाध्यक्ष कालीचरन माफीदार के नेतृत्व मे संगीतमय हनुुमान चालीसा के पाठ का किया गया। वहीं वार्ड 11 मे सभासद संघ के अध्यक्ष अमित मिश्र ने नुक्कड़ सभा कर लोगों को दिल्ली धर्मसभा में चलने की अपील की। इस अवसर पर संघ जिला सह कार्यवाह शिवांशु दुबे, आशुतोष त्रिवेदी, विष्णु दीक्षित, जयकिशन तिवारी, गौरव गोस्वामी, अनुुज गिरि, राधाकृष्ण गोस्वामी, अनुराग गिरि, जयप्रकाश महेरे, रोहित देवल, अर्जुन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें