फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

Tue, 27 Nov 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सुपर स्पेशियिलिटी सेंटर का प्रोजेक्ट देखते केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने एसएन मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनाने की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने 15 दिसंबर को लोकार्पण की तिथि देते हुए कार्यदायी संस्था को पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के पुरानी ओपीडी परिसर में बन रही है। यहां पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण कर नवंबर तक मलबा नवंबर हटाना था। सेंटर के निर्माण कार्य का हाल देखने के लिए राज्यमंत्री देर शाम साइट पर गए। यहां अभी पानी की टंकी, हृदय रोग की इमारत नहीं तोड़ी गई, मलबा भी बिखरा हुआ था। इस पर राज्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को 15 दिसंबर से पहले जगह को साफ कर समतल करने को कहा है। इससे पहले एसएन के गेस्ट हाउस में आयुष्मान योजना, मां-शिशु स्वास्थ्य योजना, पौषण अभियान, मिशन इंद्रधनुष समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा, एसआईसी डॉ. एसके मजूमदार, सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स रहे। निरीक्षण में विधायक योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया रहे।

52 बेड का होगा आईसीयू
राज्यमंत्री ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर 52 बेड का आईसीयू और 260 सामान्य बेड होंगे। इसमें 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी, 40 फीसदी राज्य और 60 फीसदी खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। हृदय, गठिया, आंत-लिवर रोग, न्यूरोलॉजी, किडनी रोग, सांस रोग, कैंसर रोग, बर्न एवं प्लास्टिक विभाग समेत अन्य गंभीर मर्ज का इलाज होगा। सेंटर बनने के बाद डीएम-एमसीएच सुपर स्पेशियलिटी कोर्स की 45 पीजी सीटें भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


10 मिनट में देखी साइट, नहीं देखा इमरजेंसी का हाल
मरीजों को उम्मीद थी कि राज्यमंत्री सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की साइट देखने आ रहे हैं तो निश्चित ही इमरजेंसी और वार्ड का निरीक्षण करेंगे, लेकिन राज्यमंत्री अंधेरे में ही सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निरीक्षण कर लौट गए। यहां लगभग 10 मिनट ही रुके होंगे। अगर राज्यमंत्री दिन में किसी भी वार्ड और इमरजेंसी का निरीक्षण करते तो चिकित्सकीय सेवाओं की पोल खुल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें