फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री का भतीजा बता, यात्री ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। साधारण टिकट पर आरक्षित कोच में यात्रा करने के दौरान जब चेकिंग में युवक को पकड़ा तो वह खुद को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भतीजा बताते हुए उन पर हावी हो गया। रसीद बनाने को लेकर उसने जमकर हंगामा किया। जुर्माना भरने के बाद ही युवक को छोड़ा गया।
विज्ञापन



मऊ निवासी योगेश खत्री अपने पिता के साथ इलाहाबाद से नई दिल्ली जाने के लिए 12401 मगध एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन में चल रहे टीटीई शाहबुद्दीन कादरी, रामलखन मीणा ने जब उसको चेक किया तो उनके पास से साधारण टिकट मिला।

जबकि वह आरक्षित कोच में यात्रा कर रहा था। रसीद बनवाने की बात कहने पर युवक ने हंगामा कर दिया। अपने आप को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को रिश्तेदार बताने लगा।
विज्ञापन


ट्रेन जब सुबह करीब 11 बजे टूंडला स्टेशन पर पहुंची तो उसे रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया। थाने पहुंचने पर युवक ने 350 रुपये देकर जुर्माने की रसीद बनवा ली। युवक ने दोनों टिकट निरीक्षकों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

जुर्माना देने के बाद युवक ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। टिकट निरीक्षकों ने बताया कि युवक साधारण टिकट पर रिजर्व कोच में यात्रा कर रहा था। रसीद बनाने को लेकर वह गृहमंत्री का रिश्तेदार बताते अभद्रता पर उतारू हो गया। तब आरपीएफ के हवाले कर दिया। उन्होंने आरोपों को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें