फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा को भाजपा नेताओं से संपर्क साध रहा चंदन का भाई

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा को भाजपा नेताओं से संपर्क साध रहा चंदन का भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। आगामी 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर चंदन का परिवार तैयारियों में जुटा है। चंदन का भाई विवेक गुप्ता भाजपा व हिंदू वादी संगठनों के बड़े नेताओं से मुलाकात कर तिरंगा यात्रा के लिए आमंत्रित कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिलाधिकारी को विवेक गुप्ता ने तिरंगा यात्रा की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। अभी इस प्रार्थना पत्र पर जिला प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन परिवार के द्वारा की जा रहीं तैयारियां जारी हैं। हिंदू वादी नेता की छवि वाले तेलांगना के भाजपा विधायक टी राजा से विवेक ने हैदराबाद जाकर मुलाकात की। उन्हें तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। विधायक टी राजा ने समय आने पर कासगंज पहुंचने की बात की है।
तिरंगा यात्रा के विवाद के बाद हुई हिंसा में चंदन गुप्ता की हत्या के बाद शहर में बाहरी नेताओं के प्रतिबंध के बावजूद तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा गुप्त रूप से बाइक से यहां पहुंचे थे। उन्होंने चंदन के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए चंदन की मौत पर संवेदनाएं दी थीं। चंदन के परिवार से लगातार विधायक टी राजा संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें