फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवर्षा को तैयार धनतेरस का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। धन वर्षा के लिए धनतेरस का बाजार तैयार है। जिले में धनतेरस पर 20 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। व्यापारी धनतेरस से आस लगाए हैं।

धनतेरस का त्योहार आज मनाया जाएगा। त्योहार को भुनाने के लिए बाजार भी तैयार है। आभूषण मार्केट में सोने के कुंडल, अंगूठी, हार के साथ चांदी के विभिन्न उत्पाद तैयार हैं। सोने और चांदी के भाव कम होने से लोग भी मौका छोड़ना नहीं चाहते है। रविवार को सोने के दाम 32670 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के दाम 39800 रुपये किलो रहे।

बीते दो-तीन दिन में सोने में आई डेढ़ हजार की तेजी से सराफा व्यापारी परेशान हैं। उधर, इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में नए आइटम की भरमार है। फ्रि ज, एलईडी, एलसीडी, वाशिंग मशीन और मोबाइल कंपनियों ने नए फीचर्स और आफर्स के साथ उत्पादों को बाजार में उतार दिया है। उत्पादों की बुकिंग का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पर्व पर बर्तन बाजार का हाल भी कुछ ऐसा ही है। पूजन सेट, टंकियां, डिनर सेट, वॉयलर, थाली समेत तमाम बर्तनों की जमकर खरीद शुरू हो चुकी है। स्टील के साथ लोग मेटल और एल्युमिनियम के बर्तनों को भी पसंद कर रहे हैं। पटाखा बाजार भी सजकर तैयार हो रहा है। मिठाई, पूजन, सजावटी सामान, झाड़ू, दीपक और मालाओं को खरीदने का सिलसिला तेज हो चला है। धनतेरस पर महंगाई से परेशान व्यापारियों को जिले में 20 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद नजर आ रही है।


व्यापारी पवन जैन कहते हैं कि आभूषणों की खरीदारी थोड़ी कम है। महंगाई की मार है पर धनतेरस से उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले बाजार हल्का है। सराफ विमल कुमार कहते हैं कि धनतेरस पर तैयारी पूरी है, लेकिन बाजार में दम नहीं है। महंगाई के चलते लोग कम खरीदारी कर रहे हैं। बर्तन विक्रेता देवेश वर्मा कहते हैं कि धनतेरस पर बर्तन की खरीद शुभ मानी जाती है। इस बार भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। रोहित वार्ष्णेय का कहना है कि अब तक तो बाजार हल्का ही रहा है। त्योहार से काफी आस है।
-----------


सैकड़ों लोग दिवाली पर करेंगे नए घर में प्रवेश
दिवाली पर जिले में सैकड़ों लोग नए घर में प्रवेश करेंगे। नए घरों को पूरा कराने का काम तेजी से चल रहा है। जिन लोगों ने नई कालोनियों में फ्लैट बुक कराए हैं, उनमें तेजी से तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
-----------------
कारों की 50, बाइकों की 500 बुकिंग
त्योहार पर वाहनों की बुकिंग का सिलसिला तेज है। शहर के तीन शोरूम पर 50 कार बुक हो चुकी हैं। कई लोगों ने आगरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में बुकिंग कराई है। वहीं दस बाइक शोरूम पर 530 बाइकों और दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। लोगों को धनतेरस पर डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
अग्निशमन विभाग भी तैयार
त्योहार पर अग्निकांड से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग तैयार है। अग्निशमन अधिकारी शिवदयाल शर्मा बताते हैं कि दमकलों और उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए नलकूपों और इंडस्ट्रीज से पानी लिया जाएगा। पटाखा बाजार के लिए लाइसेंस बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें