फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात का ताला तोड़कर भाग गया बकाएदार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। सदर तहसील की हवालात का ताला तोड़कर 5.98 लाख का बकाएदार भाग गया। भागे बकाएदार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बकाएदारी में निकली आरसी के बाद शनिवार को ही पकड़ा गया था। इसकी भनक लगते ही अफसरों में खलबली मच गई। घटना की रिपोर्ट थाना सदर में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शनिवार को संग्रह अमीन विनोद कुमार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बकाएदारी पर शाहपुर जाटान निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बन्ने सिंह को पकड़ कर लाए थे। बकाएदार को सदर तहसील की हवालात में बंद कर दिया गया। इसकी सूचना तहसीलदार और नायब तहसीलदार को दे दी गई।

लेकिन शाम को तहसील अफसरों में उस वक्त खलबली मच गई जब पता चला कि हवालात में बंद बकाएदार पुष्पेंद्र सिंह ताला तोड़कर भाग गया है। इसकी रिपोर्ट थाना सदर में दर्ज करा दी गई है। तहसीलदार उमेशचंद्र शुक्ला ने बताया कि बकाएदार के खिलाफ 5.98 लाख रुपये की रिकवरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें