फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रिहा हुए दो कैदी

विज्ञापन
जेल से रिहा हुए कैदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में रिहा किए गए 68 बंदियों में दो बंदी मथुरा जेल से भी रिहा किए गए। दोनों बंदी 1500 रुपये जुर्माना अदा न कर पाने के चलते एक सप्ताह से जेल में बंद थे।
विज्ञापन


जेलर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मिले आदेशों के अनुपालन में भोला पुत्र मोहन सिंह निवासी गुरुनानक नगर कोतवाली और लाखन पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम झरौठा बलदेव को रिहा किया गया। दोनों की एक सप्ताह पूर्व सजा पूरी हो गई थी, लेकिन 1500 रुपये जुर्माना अदा न कर पाने के चलते जेल से रिहा नहीं हो सके थे। इस पर समाजसेवी नारायण दत्त शर्मा और उमेश खंडेलवाल ने राशि जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें