फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में चोरी की बिजली से चल रही थी आइस फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत प्रवर्तन दल ने पुलिस के साथ की गई छापेमारी मेें एक आइस फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी। फैक्ट्री प्रबंधन के लोग मीटर को बाईपास कर केबल डालकर चोरी की बिजली से फैक्ट्री चला रहे थे।
विज्ञापन


एसई देहात विनोद कुमार गंगवार के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने को बनाई टीम ने बिजली प्रवर्तन दल व फोर्स के साथ कोसीकलां के गोपाल बाग स्थित प्रमिला आइस फैक्ट्री पर छापा मारा। रात 2:30 बजे की गई छापामार कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में जा रही केबल में मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी कर फैक्ट्री चलती मिली। बिजली अफसरों ने फैक्ट्री की वीडियोग्राफी की और बाद में छापेमार कार्रवाई की वीडियोग्राफी की।

हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन के लोगों ने फैक्ट्री संचालन को 36 किलोवाट का कनेक्शन के कागजात दिखाए। मौके पर जब अफसरों ने चेक किया तो वह 51 एचपी का लोड चलता मिला। इस पर जेई कोसीकलां संदीप कुमार ने फैक्ट्री संचालक के नाम कोसीकलां थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई। बिजली कर्मियों ने मौके से केबल व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। एसई देहात ने बताया कि रात व तड़के रोजाना टीम बनाने का शेड्यूल बनाया गया है, रोजाना चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें