फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों का मायके जाना शुरू, बस स्टैंड पर रही भीड़

विज्ञापन
रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। कल रक्षाबंधन का त्योहार है। बहन अपने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षाकवच बांधेंगी। इसके लिए बहनों ने अपने-अपने मायके पहुंचना शुरू कर दिया है। जिसके चलते बस स्टैंड पर दिनभर भीड़भाड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही बस स्टैंड पर भीड़ देखी गई। हालांकि बारिश होने की वजह से बहनों को कुछ परेशानी का सामना जरुर करना पड़ा। मगर उत्साह कम नहीं हुआ। हर बहन के अपने मायके पहुंचने की खुशी अलग से ही दिख रही थी। बुलंदशहर जा रही कुसुम ने बताया कि उसकी शादी को दस वर्ष हो गए। मगर वह रक्षाबंधन पर अपने भाई के राखी बांधने जरूर जाती है। चाहे कितनी भी भीड़ क्यों न हो।
वहीं अलीगढ़ से एटा पहुंची मीनाक्षी गौतम का कहना है कि बारिश हो या फिर आंधी चले। मगर रक्षाबंधन पर अपने भाई के राखी बांधने जरुर आती हूं। बहरहाल, रक्षाबंधन को लेकर बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है, जिसके चलते बसों में भीड़ भी अच्छी खासी देखी गई। यह हाल तो तब था, जब रोडवेज ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। एआरएम मदनलाल ने बताया कि सभी चालक परिचालको के अवकाश निरस्त कर दिए है। दिल्ली के लिए करीब सौ बसों का संचालन किया जाएगा। बताते चले कि एटा डिपो की कुल 168 बस संचालित है।
विज्ञापन

- बस स्टैंड पर हो गई कीचड़
शुक्रवार को सुबह से हुई बारिश के चलते बस स्टैंड पर जगह जगह पानी भर गया। कुछ देर बाद पानी जरुर निकल गया। मगर कीचड़ फिर भी रह गई। जिसके चलते बहनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- जीटी रोड पर लगा रहा जाम
रक्षाबंधन को लेकर बहनों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते सड़को पर भी जाम के हालात पैदा हो गए है। दिनभर जीटी रोड पर जाम के हालत बने रहे। इससे आम आदमी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें