फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, 10 घायल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली गेट पर राठौर नगर में बच्चों में हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कांच की बोतलें भी फेंकी गई। झगड़े में दो महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताए अनुसार राठौर नगर निवासी अजीज सिंगारिया एवं बद्दल पक्ष के लोग गुरुवार को सुबह ईद की नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों पक्षों के बच्चों में झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। युवक छतों पर चढ़कर पथराव और कांच की बोतलें फेंकने लगे। इससे भगदड़ मच गई।

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अमित कुमार, चौकी प्रभारी विपिन कुमार फोर्स सहित पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया जहां चिकित्सकों ने विलकिस (65), महबूब (60) को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यदि कोई तहरीर नहीं मिली तो पुलिस स्वत: मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें