फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों की संख्या में और हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले में फर्जी शिक्षकों की संख्या में आठ और शिक्षकों का इजाफा हो गया है। छह शिक्षक इस सूची से बाहर भी हो गए हैं, जो त्र्रुटिवश फर्जी शिक्षकों की सूची में शामिल हो गए थे। इस तरह फर्जी शिक्षकों की संख्या 110 हो गई है। हालांकि इसे जारी करने से पहले अभी छानबीन का काम जारी है।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कई स्तरों पर जारी है। एसटीएफ और एसआईटी के अलावा विभागीय स्तर पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। डायट प्राचार्य को सूचना मिली थी कि फर्जी शिक्षकों की सूची में कुछ नाम पूर्व से तैनात शिक्षकों के भी शामिल हो गए हैं।

इसकी जांच पड़ताल के बाद ऐसे छह शिक्षक सामने आए, जिन्हें तत्काल ही फर्जी शिक्षकों की सूची से बहार किया गया। इसके अलावा इस जांच पड़ताल में आठ ऐसे भी नाम सामने आ गए, जो अब तक फर्जी शिक्षकों की सूची से बाहर थे। अब इन्हें शामिल कर लिया गया है। फिलहाल विभाग फर्जी शिक्षकों की सूची को जारी करने से पहले और भी जांच पड़ताल में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें