पुलिस ने मुठभेड़ कर छह बदमाश पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
एटा। लूट की योजना बना रहे छह बदमाशों को पिलुआ पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
थाना पिलुआ पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग भदवास बार्डर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के पास खडे़ हैं जो कही लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंच बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इससे पुलिस ने बचाव करते हुए छह लोग पकड़ लिए। इनमें नेत्रपाल पुत्र मनोहर, गुलाब सिंह पुत्र दीनदयाल और राम सनेही पुत्र वीरपाल निवासी बड़ागांव पिलुआ,पप्पन पुत्र अकबर, मुकेश पुत्र बहोरीलाल निवासी चंदन पुरा सिकंद्राराऊ हाथरस, सत्यप्रकाश पुत्र भैरोसिंह निवासी ओढपुरा हाथरस शामिल है। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे, छह कारतूस, एक छुरी, एक कार, लोहे की सब्बल एवं चाबी का एक गुच्छा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी चोरी, लूट और छिनौती जैसी घटनाओं को अंजाम देते है।