फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर में कांग्रेस ने भाजपा की खोली पोल

विज्ञापन
congress - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर में पोल-खोल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को जलेसर मुख्यालय सहित अवागढ़ व निधौली कलां में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी करके 750 करोड़ रुपये जमा कराए, जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं। नोटबंदी में भाजपा ने अपना रुपया सफेद किया। जय शाह व नीरव मोदी, निहुल चौकसी, ललित मोदी, विजय माल्या सहित तमाम उद्योगपति अरबों रुपये लेकर विदेश भाग गए। किसान आत्म हत्या करे हैं, आईआईएम की फीस तीन लाख से बढ़कर 15 हो गई है। दलितों की पीट-पीटकर हत्याऐं हो रही हैं और मोदी फिर 2019 में पीएम बनने की तैयारियां कर रहे हैं। इससे पूर्व अवागढ में पतरस बाल्मीकि तथा निधौली कलां में धर्मेंद्र तोमर शहर अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव भोपतपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुनील चचौरा, भगवान स्वरूप प्रजापति, प्रमोद महाजन, ओमवीर सिंह राघव, राजू रजा, रामकुमार सक्सैना, राजेश यादव, सौदान सिंह बघेल, मुनेन्द्र प्रजापति, राजू कौशिक, भोलेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ कुमार, ऋषि कुमार, नूर मुहम्मद, शान मुहम्मद, शिव दयाल, अजीत कुमार, भानु प्रताप, महेश कुमार, किशनपाल, सूरपाल, नौबत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें