मथुरा। कृष्णानगर के गांधीनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
हाथरस के गांव गुतहरा निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी रेखा का विवाह कृष्णानगर के गांधीनगर निवासी डालचंद के बेटे धर्मेंद्र बघेल से साल 2015 में हुआ था।
सोमवार को विवाहिता की मौत की सूचना कृष्णानगर पुलिस पर पहुंची। पुलिस को मृतका घर में जमीन पर पड़ी मिली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विवाहिता की मौत की खबर पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुरालियाें पर हत्या का आरोप लगाया। पिता वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि आए दिन उनकी बेटी को दहेज की खातिर मारा-पीटा जाता था। गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या की गई।
पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास चंद्रवती, ननद कुसुमा और सुमन के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।