फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने आठ अतिक्रमणों पर चस्पा किए नोटिस

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। एनजीटी न्यायालय के आदेश के बाद वन विभाग ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में अवैध अतिक्रमणों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को आठ अवैध अतिक्रमणों पर नोटिस चस्पा किए गए। पहले भी वन विभाग द्वारा सैकड़ों कच्चे-पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


गिरिराज जी की तलहटी में 17 बिंदुओं पर प्रशासन द्वारा एनजीटी न्यायालय में जवाब दाखिल करना है। न्यायालय के आदेश के बाद विकास प्राधिकरण वर्ष 2010 के बाद बने पक्के निर्माणों को ध्वस्त करने में लगा है। वन विभाग अपनी जमीनों को खाली करा रहा है। न्यायालय के आदेश के अनुसार परिक्रमा मार्ग में किसी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित किया है।

वन रेंजर डीपी सिंह, वन दरोगा ब्रजेश परमार, फतेहपाल सिंह आदि के निर्देशन में केशव दास, प्रेमदास, बिहारीदास शिष्य राधा मोहन दास, गोपाल पुत्र मान सिंह निवासी जतीपुरा, गोकुल नाथ जी महाराज, जगन्नाथ दास शिष्य अनंत दास आदि के मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। 10 दिन के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें