फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीएड डिग्री धारक 54 शिक्षकों की शासन ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से शैक्षिक सत्र 2004-05 में बीएड करने वाले परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट शासन ने मांगी है। इस सत्र में अधिकांश शिक्षकों के बीएड शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन


फर्जी बीएड की डिग्री के आधार पर अब तक नौकरी कर रहे परिषदीय शिक्षकों का विवरण बेसिक शिक्षा परिषद ने मांग लिया है। दरअसल पिछले कुछ सालों के दौरान परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त हुए अनेक शिक्षकों की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई है। विभागीय सत्यापन के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर जांच के दौरान शैक्षिक सत्र 2004-05 की बीएड की डिग्रियां में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। अनेक के अंकों में हेराफेरी मिली थी तो अनेक के प्रमाण पत्र ही फर्जी पाए गए थे। यह जांच एसआईटी के स्तर से की गई थी।


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संदर्भ में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में जनपद स्तर से ऐसे शिक्षकों का संपूर्ण विवरण मांगा है। इसके लिए परिषद ने निर्धारित प्रपत्र भी उपलब्ध कराया है, जिसके मुताबिक सूचनाएं सचिव को उपलब्ध करानी हैं।
विज्ञापन


जनपद में एसआईटी द्वारा ऐसे 54 शिक्षक चिन्हित किए गए थे। इनका वेतन भी रोक दिया गया था। हालांकि इसके लिए नोटिस संबंधित शिक्षकों को पूर्व में ही जारी हो चुके हैं, लेकिन इसका जवाब अब तक नहीं आया है। इस पर सचिव बेसिक शिक्षा ने नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें