फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली में आंधी की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। जिले में शुक्रवार रात आई आंधी ने कुरावली क्षेत्र में दो जिंदगियों को छीन लिया। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर एक बच्ची और वृद्घ की मौत हो गई।
विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं, एसडीएम ने मौके का निरीक्षण कर मदद का भरोसा दिया। गांव नगला हटी में स्व. सुभाष चंद्र यादव की पत्नी तारावती रात में बच्चों के साथ सो रही थीं।


रात करीब 11 बजे आंधी के कारण छत पर पड़ी खपरैल टूटकर चारपाई पर सो रही छह वर्षीय प्रतीक्षा के ऊपर गिर पड़ी। खपरैल का नुकीला हिस्सा बच्ची के पेट में घुस गया।
विज्ञापन



इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं, दूसरी घटना गांव नगला गढ़ू में हुई।


गांव निवासी 68 वर्षीय किताब सिंह पुत्र बच्चन लाल शुक्रवार रात घर की छत पर सो रहे थे। रात 11 बजे अचानक आई आंधी के दौरान वह चारपाई सहित नीचे सीसी सड़क पर जा गिरे।


इससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों को जानकारी होने वर वह बाहर की ओर दौड़ेे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। एसडीएम शिवप्रताप सिंह ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया।


वहीं पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामाभर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले में अभी तक आंधी से चार मौत हो चुकी हैं। छह मई को बरनाहल के गांव इकहरा में आंधी के कारण 13 वर्षीय कुलसुम पुत्री अब्दुल्ली खां की मौत हो गई थी।


वह बकरी चराने के लिए खेत पर गई थी, तभी पेड़ की डाल टूटकर किशोरी के ऊपर गिर पड़ी। शासन की ओर से चौबीस घंटे के अंदर ही चार लाख रुपये का मुआवजा परिजनों को मिल चुका है। वहीं, 19 मई को बेवर के गांव गंगरपुर में रामनाथ की भी आम के पेड़ की डाल गिरने के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें