फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में भी पूरा नहीं हो सका कान्हा पशु आश्रय का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कान्हा पशु आश्रय योजना कस्बे में दम तोड़ती नजर आ रही है। एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। गांव जिजई के पास कान्हा पशु आश्रय का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पूर्व
विज्ञापन

शुरू किया गया था। इस दौरान कई बार कार्य रुका और शुरू हुआ। लेकिन इसके बाद भी कार्य अधूरा ही रहा। दो करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले कान्हा पशु आश्रय में अभी तक 40 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी गई।

इसमें से 35 लाख रुपये की धनराशि का खर्च भी कर दिया गया है। परिसर में कई कुंतल लोहे की सरिया जंग खा रही है। कार्यदायी संस्था यश कंस्ट्रक्शन के मालिक यश चौधरी ने बताया कि सरकार ने इस कार्य के लिए 40 लाख रुपये आवंटित किए थे। इसमें से 35 लाख रुपये खर्च कर दिए गए हैं। अब आगे की धनराशि आवंटिक की जाएगी तो कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें