फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दीवार गिरी, बालिका की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/मारहरा। मोइद्ददीनपुर में अचानक गिरी पुराने मकान की दीवार की चपेट में आकर एक आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जबकि महिला सहित साल स्कूली बच्चे दीवार से दबकर घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी पाकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया जिला अस्पताल पहुंच। पीड़ित लोगों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव मोइद्दीनपुर निवासी गजराज पुत्र चेतराम अपने पुराने मकान को गिरा रहा था। नए मकान को बनाने के लिए मकान की दीवार भी तोड़ी जा रही थी। उसी समय अचानक मकान की दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आकर स्कूल जा रही छात्रा सोनम (8) पुत्री राकेश, खुशबू पुत्री मुकेश, मुस्कान पुत्री अरविंद, काजल पुत्री मुरारी, विशाल पुत्र जितेंद्र, गुलशन पुत्र दीपक और महिला गुड्डो देवी पत्नी जसवंत दब गए। घटना को देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोगों ने मलबे को हटाते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। साथ ही घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मारहरा पुलिस के साथ ही एसडीएम सदर महेंद्र सिह तंवर, सीओ सदर गुरुमीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। वही ग्रामीण जब तक दीवार के नीचे दब लोगों को बाहर निकाल पाते उससे पहले ही छात्रा सोनम की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने विशाल और काजल को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी पाकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने घायल और मृतक बालिका के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें