फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजूआ कहां भाग गया...

विज्ञापन
Kasaganj police in the search of a nomad gang - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सहावर की डकैती का अभी तक खुलाया नहीं हुआ है। पुलिस ने डकैती की घटना के एक मात्र चश्मदीद राजू के बेटे विजय से शनिवार को पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि बदमाश एक दूसरे से पूछ रहे थे कि रजूआ कहां भाग गया। पुलिस को बच्चे के द्वारा बताया गया है यह डायलॉग खटक रहा है कि आखिर बदमाशों ने वारदात के दौरान ऐसा क्यों कहा। क्या बदमाश राजू को पहले से जानते थे।
हालांकि गृहस्वामी राजकुमार उर्फ राजू को उसके परिवार के और आसपास के लोग काफी सीधा साधा बताते हैं और रंजिश की बात से भी इंकार करते हैं। पुलिस को भी अभी तक उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में रंजिश की गुत्थी भी उलझी हुई है। सबसे ज्यादा उलझन इसी सवाल ने बढ़ाई है कि राजू कहां भाग गया। पुलिस ने पारिवारिक दृष्टिकोण से भी इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है क्योंकि इससे रंजिश की आशंका भी बढ़ी है। इस बिंदु पर पुलिस अधिकारी भी विचार विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बातचीत में रंजिश की बात से इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि संभावना कुछ भी हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। रंजिश का बिंदु भी जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें