फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बारातियों ने चाट विक्रेता को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
नशे में धुत बारातियों ने चाट विक्रेता को पीटा, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिरहची (एटा)। थाना क्षेत्र के जिन्हैरा गांव में बुधवार रात बस में सवार बारातियों की घर जा रहे चाट विक्रेता से कहासुनी हो गयी। नशे में धुत बारातियों ने हथठेला तालाब में फेंकते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने बारातियों को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

मिरहची क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ौली में यतेंद्र पुत्र नाथूराम की पुत्री की बारात जनपद बदायूं के गांव नगला चतुरी से आई थी। बारातियों से भरी बस रास्ता भटक गई और जिन्हेरा गंाव पहुंच गयी। गांव के बाहर जिन्हैरा निवासी सुशील पुत्र मुशीलाल अपने चाट की हथठेल लेकर अपने घर जा रहा था। उससे शराब के नशे में धुत बारातियों ने गालीगलौज करते हुए रास्ता पूछा। विरोध करने बारातियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका सामान सहित हथठेला पास के तालाब में फेंक दिया । चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में सवार बारातियों को पीट दिया और बस के शीशे भी फोड़ दिए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस एवं ग्राम प्रधान सर्वेश उपाध्याय ने आक्रोशित ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने बस चालक यासीन पुत्र अब्दुल निवासी गंजडुडवारा जनपद कासगंज, गुरुपाल पुत्र डोरी लाल, तारा चंद्र लाखन सिंह और दीपक पुत्र मोहर सिंह निवासीगण नगला चतुरी जनपद बदायूं को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें