फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित मकान में मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
मिरहची। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला समल में गुरुवार को सड़क किनारे नवनिर्मित मकान में एक अज्ञात शव मिला। आरोप है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही रात में अज्ञात शव का दाह संस्कार करा दिया।

गुरुवार रात नगला समल में नगला मधी निवासी एक ग्रामीण के एक घर का निर्माण करा रहा है। इसमें से जब बदबू आने लगी तो लोगों ने पहुंच देखा। जहां छत पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने काफी कोशिश की। मगर उसकी कोई शिनाख्त नहीं हुई। इस पर ग्रामीणों ने मकान स्वामी और पुलिस को शव की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की तो शव की कोई शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति पर अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। अज्ञात शव को देखने वाले ने बताया कि मृतक का चेहरे पर जले हुए निशान थे। वहीं उम्र भी 35 से 40 के बीच बताई जा रही है। हालांकि कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि जिसका शव मिला है। वह वर्षों से क्षेत्र में ही इधर उधर घूमता रहता था। वह कहां था। इसके बारे में कोई बता नहीं पाया। इसलिए उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें