फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर में हाथ जाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक महिला खेत पर थ्रेसर से निकाल रही थी। अचानक उसका हाथ थ्रेसर में चला गया। जब तक लोग थ्रेसर को बंद करते महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बड़ा गांव निवासी कालीचरन की पत्नी सुशीला देवी अपने परिवार के लल्लू, वीरभान सिंह, उपेंद्र सिंह के साथ अपने खेत में गेहूं की थ्रेसिंग करा रही थी। महिला के परिवारीजन खेत से बोझा उठाकर थ्रेसर तक ला रहे थे, जबकि महिला थ्रेसर में मूठ लगा रही थी। मूठ लगाते समय महिला का हाथ अचानक थ्रेसर में चला गया।

थ्रेसर में हाथ जाने से महिला की चीख निकल गई। जब तक ट्रैक्टर बंद किया गया महिला का धड़ से अलग हो चुका था। इसके बाद महिला वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत के बाद महिला ही परिवार पाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें