फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड सवार शिक्षक को इनोवा कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। मोपेड से स्कूल जा रहे शिक्षक को रास्ते में इनोवा कार ने रौंद दिया। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के घर अलीगढ़ में फोन पर हादसे की सूचना दी तो कोहराम मच गया। राते-बिलखते परिवारीजन अस्पातल पहुंचे।
विज्ञापन


अलीगढ़ के ताज मस्जिद हाथी डूबा नूरमहल अलीगढ़ निवासी 58 वर्षीय अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल शहीद खां प्राथमिक विद्यालय नगला धर्म में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे और रुकनपुर में किराये के घर में रहते थे। गुरुवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद वे मोपेड पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। मैनपुरी रोड पर हरियाली बाजार के पास पीछे से आई इनोवा कार ने उन्हें रौंद दिया।

हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनोवा चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिक्षक के पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी तो कोहराम मच गया। परिवारीजन रोते बिलखते फिरोजाबाद के अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अब्दुल मन्नान के पांच बच्चे हैं। एक बेटी का निकाह हो चुका है। तीन बेटे और एक बेटी पढ़ रहे हैं। मन्नान की मौत के बाद उनकी पत्नी भूरी उर्फ नूर फातमा के कंधे पर चार बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है। सबसे बड़ा बेटा अब्दुल हन्नान, (20), गुड्डू (18), सैजू (17, अर्तला 22 और बेटी शकलिया (16) है। पिता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद से परिवार हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें