मथुरा। विकास प्राधिकरण ने अपनी आठ कॉलोनियों में सुविधाएं पुन: शुरू कर दी हैं। नगर निगम को हस्तांतरित किए जाने के चलते प्राधिकरण ने इन कॉलोनियों को दी जाने वाली सुविधाओं को बंद कर दिया था।
उधर, निगम और प्राधिकरण द्वारा इन कॉलोनियों का सर्वे किया जा रहा है।विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गईं कालोनी चैतन्य विहार, कैलाश नगर, सुदामापुरी, कदंब विहार, कृष्ण विहार, राधापुरम् इस्टेट, राधापुरम् एक्सटेंशन हैं। इनमें से कैलाश नगर को छोड़कर अन्य सभी कॉलोनी नगर निगम के क्षेत्र में हैं। नगर निगम को सौंपने की प्रक्रिया शुरू होते ही प्राधिकरण ने
इन कॉलोनियों की बिजली पानी और अन्य सुविधाओं को बंद कर दिया था। स्थानीय लोगों को विरोध के चलते प्राधिकरण द्वारा इन कॉलोनियों को बिजली पानी की सुविधाओं को हस्तातंरण होने तक फिर से शुरू कर दिया है। फिलहाल नगर निगम और विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों की टीम द्वारा कालोनियों का सर्वे किया जा रहा है।