फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुलाबी साड़ी में दिखेंगी ‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ता’

विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की साड़ी का रंग बदलने जा रही है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गुलाबी और सहायिकाओं को पीली साड़ी पहनकर आने का आदेश जारी किया है। मथुरा जनपद में 2363 आंगनबाड़ी हैं। इनमें इतनी ही सहायिका तैनात हैं। दोनों के लिए अब तक हरे रंग की साड़ी यूनिफार्म के रूप में तय थी। इसके लिए एक आंगनबाड़ी को 300 रुपये मिलते हैं। वहीं, मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक राजेंद्र सिंह ने आंगनबाड़ियों के लिए गुलाबी साड़ी और सहायिका के लिए पीली साड़ी पहनकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने की सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा ने बताया कि निदेशक कार्यालय से पत्र व्हाट्स एप ग्रुप पर मिल गया है। पत्र एक दो दिन में मिल जाएगा। सभी आंगनबाड़ियों को उसी के अनुरूप यूनिफार्म में आने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें