फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बावजूद वृंदावन में बनेगा ‘पासपोर्ट कार्यालय’

विज्ञापन
passport - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। पंद्रह माह से मथुरा में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की अटकलों को अब विराम लग गया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद अब वृंदावन में ही पासपोर्ट कार्यालय खोला जाएगा। गत दिनों पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद से आई टीम ने वृंदावन के पोस्टआफिस की इमारत का सर्वे कर लिया है। उसे फाइनल करने की तैयारी है। सांसद हेमामालिनी के मथुरा में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने के प्रयास के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मथुरा के वृंदावन स्थित डाकघर कार्यालय में पासपोर्ट बनाने की घोषणा की थी। वृंदावन में पासपोर्ट कार्यालय बनने से लोगों की अतिरिक्त भागदौड़ होने पर स्थानीय भाजपाई और लोगों ने पासपोर्ट कार्यालय मथुरा स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में बनाने की मांग की थी। लेकिन, आला डाकघर अधिकारियों की मनमर्जी के चलते अब पासपोर्ट कार्यालय वृंदावन में ही बनाया जा रहा है। इसके लिए गत दिनों गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय से आई टीम ने वृंदावन स्थित कोतवाली के निकट पोस्ट आफिस की पुरानी इमारत को चिह्नित किया है। बताया इमारत को फाइनल करने संबंधी रिपोर्ट पासपोर्ट मुख्यालय को भेज दी जाएगी। पासपोर्ट बनाने के लिए वृंदावन के पोस्टआफिस कार्यालय की जमीन का सर्वे किया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो पासपोर्ट कार्यालय वृंदावन में बनेगा। - उमराव सिंह, सीनियर पोस्टमास्टर मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें