फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेले में हुआ देवी जागरण

विज्ञापन
मेला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बेवर। शहीद मेला के रंगमंच पर गुरुवार रात कानपुर से आए श्रद्धा आरकेस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने देवी जागरण में समां बांध दिया। शुभारंभ विहिप जिलाध्यक्ष डा. सौरभ मिश्रा, अंकुर अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन


अंकुर अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से लोगों को सन्मार्ग मिलता है। मां की आराधना सभी को करनी चाहिए। गायिका कीर्ति ने गणेश वंदना के बाद मां की वंदना की। इसके बाद लांगुरिया नैक पंप चलाए दे। रिचा पांडेय ने मां मुरादें पूरी कर दे हलुआ बांटूंगी।

बबलू ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। रवि खन्ना ने मां की हर बात निराली है। मैया का चोला है रंग लाल गीत सुनाए। शुक्रवार की सुबह तारारानी की कथा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संयोजक रमन पांडेय उर्फ रमइया ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें