फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक पर किराए के रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला पूर्ति कार्यालय में सदर के पूर्ति निरीक्षक पर अवाबाग कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने किराए के रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने समाधान दिवस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, उधर अधिकारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अवाबाग कालोनी निवासी प्रमोद कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस मेें प्रार्थना-पत्र देकर पूर्ति निरीक्षक पर किराए आदि का रुपये हड़पने का आरोप लगाया।

कहा है कि सदर में पूर्ति निरीक्षक रहे सुरेंद्र कुमार उनके घर में किराए पर रहे। उन्होंने घर का 17 हजार, गाड़ी का किराया 70 हजार, दूध आदि का करीब एक लाख से अधिक का भुगतान नहीं किया। जब वह घर पर नहीं थे तो चुपचाप से मकान को खाली कर चले गए।
विज्ञापन


जब वह रुपये मांगने गए तो एक बार 20 हजार रुपये खाते में डाल दिए। काफी समय बीतने के बाद जब वह बाकी रुपये मांगने गया तो उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब इस मामले में पूर्ति निरीक्षक से जानकारी ली तो उनका कहना था कि उन पर किसी का रुपया नहीं है। जो भी आरोप हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें