फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
accident in nandnagri - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दूध लेने जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौत हो गई। मोहल्ला कोरियान निवासी मोहरसिंह सुबह साइकिल से चाड़ी रोड पर नगला चतुरिया में दूध लेने के लिए जा रहे थे। जब वह नगला चतुरिया के समीप पहुंचे तो पीछे से उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।

वेतन न मिलने पर पोस्टमार्टम करने से इंकार
कासगंज। सड़क हादसे में मृत वृद्ध मोहर सिंह का शव जब पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मी विजय ने पोस्टमार्टम करने के लिए मना कर दिया। उसका कहना था कि उसे कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक वह काम नहीं करेगा। वरिष्ठ चिकित्सक के समझाने पर भी वह नहीं माना। काफी देर तक परिजनों के समझाने पर उसने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

कर्मियों ने की वेतन दिलाने की मांग
कासगंज। पोस्टमार्टम गृह पर तैनात फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय व अन्य कर्मियों को पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने से आक्रोश था। उन्होंने प्रदर्शन कर वेतन दिलाए जाने की मांग की और हड़ताल कर दी। वार्ड बॉय महेंद्र सिंह, धीरेंद्र, स्वीपर विजय व जयवीर ने बताया कि वेतन नहीं दिया जा रहा है, आज कल कहकर टाल दिया जाता है। डिप्टी सीएमओ के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर सभी काम पर लौट गए।
कर्मी सेवा प्रदाता एजेंसी के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के द्वारा उनका वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। विभाग ने एजेंसी को धनराशि निर्गत कर दी है। कर्मियों की समस्याओं को एजेंसी के समक्ष रखकर उनका वेतन दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
- डा. अविनाश, डिप्टी सीएमओ, कासगंज


ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत
एटा में तेज गति से दौड़ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी और टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक किशोर की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लगभग तीस मिनट बाद जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस समीप से एक टेंपो सवारियां लेकर गुजर रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार विक्रम (18) पुत्र पप्पू निवासी शीतलपुर, श्यामवीर पुत्र सिलेटी निवासी ईसेपुर, राजबहादुर पुत्र अतवीर निवासी मिर्जापुर और रामसनेही पुत्र गुलाबसिंह निवासी नगला माछी बागवाला दब गए। घटना को देख राहगीरों की भीड़ जुट गई और टेेंपो के नीचे दबे लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे। राहगीरों ने श्यामवीर, राजबहादुर, रामसनेही और विक्रम को टेंपो के नीचे से निकाला लेकिन इससे पहले ही विक्रम की मौत हो गई। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम लग गया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर करीब तीस मिनट बाद मार्ग से जाम को हटवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें