फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव में सपा दबदबा कायम रखेगी: सांसद

विज्ञापन
sp logo
विज्ञापन
मैनपुरी। चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं का साथ होना जरूरी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जुटें। सहकारी समितियों के चुनाव में भी सपा को अपना दबदबा कायम रखना है। सहकारिता का चुनाव जीतना भी सपा का लक्ष्य है। यह बातें सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन


आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में सांसद ने कहा लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण काम महत्वपूर्ण है। सहकारिता के क्षेत्र में भी सपा का दबदबा कायम रहे इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होेंने कहा कि भाजपा पूरी तरह किसान विरोधी है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। बिजली और खाद की समस्या बरकरार है।

विधायक सोबरन सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सपा शासन में शुरू कराए गए विकास कार्य रोक दिए हैं। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने कहा कि आलू का सही मूल्य नहीं मिलने से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व मंत्री सुभाष यादव, दीपसिंह पाल, सतेंद्र पाल, दीन मोहम्मद दीन, केसी यादव, आशुतोष यादव बिल्लू, हृदेश कठेरिया, ज्योती मैसी, संतोषी मिश्रा, कृष्णादास लोधी ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने तथा संचालन महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने किया।

सहकारिता चुनाव के लिए प्रभारी नामित
मैनपुरी। सपा ने सहकारिता चुनाव के लिए मैनपुरी ब्लाक में प्रमोद यादव अंजनी, देवेंद्र सिंह पप्पू नगरिया, कुरावली में जितेंद्र सिंह लतीफपुर, सुल्तानगंज में दयाराम यादव, पप्पू यादव चिर्रा, बेवर में केशवसिंह, रामशरन, प्रकाश प्रधान, जागीर में सुरेश यादव, हरपाल सिंह यादव, किशनी में नरेंद्र सिंह गोपी यादव, घिरोर में अनुजेशप्रताप, विनय कुमार, बरनाहल में सत्यवीर सिंह, करहल में डा. रामुकमार, ब्रजकुमार प्रधान को प्रभारी बनाया है।

बूथ कमेटी गठन को बनाए प्रभारी
मैनपुरी। हृदेश सिंह जौनी को मैनपुरी नगर, ओमशरण यादव मैनपुरी देहात, रावल सिंह, राकेश ठाकुर ब्लाक कुरावली, विपिन कठेरिया, बबलू पाल ब्लाक सुल्तानगंज, गिरीश दिवाकर, रिषि छिवकरिया ब्लाक बेवर, संजीव एटम, राजेंद्र सिंह लोधीपुर ब्लाक जागीर, सतेंद्र पाल, मीरादेवी ब्लाक प्रमुख को ब्लाक किशनी, मातादीन यादव करहल, आनंद दिवाकर बरनाहल, रंजहत कुमार, पिंटू जमथरी को घिरोर, हाजी उमर सिद्दीकी कुरावली नगर, शफी मंसूरी को भोगांव नगर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें