फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्याः कासगंज में घंटों जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। हर जगह जाम के हालात बने रहे। आम लोगों को भी जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस एवं सिविल पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



गंगा घाटों की ओर रात से ही वाहनों का जमावड़ा होने लगा था। कछला तिराहे के पास तमाम वाहन सड़कों पर ही खड़े हुए थे। पार्किंग के लिए जो स्थान बनाया गया वो वाहनों से पहले ही भर गया। बसों व अन्य वाहनों को खड़े होने की जगह नहीं मिली तो तमाम चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे लगा दिए।

सड़क किनारे वाहन लॉक करके वाहन चालक गंगाघाट की ओर चले गए जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग गया। यही हालात कछला से कासगंज सर्कुलर रोड पर बने रहे। सोरों तिराहे पर भी जाम के हालात थे। कासगंज में आने जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था, लेकिन छोटे वाहन सर्कुलर रोड होकर ही गुजर रहे थे। ऐसी स्थिति में सर्कुलर रोड पर भी जाम के हालात बने रहे। पुलिस और यातायात पुलिस को जाम के झाम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें